HomeToday Updatesपूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले निर्दोषों के परिजन, न्याय...

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले निर्दोषों के परिजन, न्याय की गुहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले निर्दोषों के परिजन, न्याय की गुहार

भोपा क्षेत्र के युवाओं की गिरफ्तारी पर परिजनों का रोष, सर्व खाप पंचायत ने भी उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर की भोपा पुलिस द्वारा भोपा क्षेत्र के कई निर्दोष युवाओं को हथियारों की तस्करी और मुठभेड़ जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के मामले में परिजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना ठोस सबूतों के युवाओं को फंसाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

परिजनों ने सुनाई पूर्व मंत्री को दर्दभरी कहानी

आज भोपा थाना क्षेत्र के कई परिजनों ने डॉ. संजीव बालियान से भेंट कर अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके बेटों को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है और झूठे मामलों में फंसाया है। परिजनों ने कहा हमारे बच्चे निर्दोष हैं। परिजनों ने न्याय की मांग मंत्री ने की है।

सर्व खाप पंचायत ने भी उठाए सवाल

इस मामले को लेकर भोकरहेड़ी में सर्व खाप सर्व समाज की पंचायत भी आयोजित की गई थी, जिसमें पुलिस की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया गया। पंचायत ने मांग की कि गिरफ्तार युवाओं की निर्दोषता की जांच की जाए और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

डॉ. बालियान ने दिलाया न्याय का आश्वासन

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने परिजनों की बात सुनकर उच्चाधिकारियों से संपर्क करने का आश्वासन परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा, “मैं इस मामले को गंभीरता से ले रहा हूं और प्रशासन से बात करके न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा।”

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
12.1 ° C
12.1 °
12.1 °
55 %
2.4kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
29 °

Most Popular