Home Blog

प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सात जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

देहरादून, चमोली, चम्पावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर,

पिथौरागढ़ एवं नैनीताल मे भारी बारिश की संभावना

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नेनीताल, देहरादून और पिथौरागढ मे आज स्कूलों की छुट्टी

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला, डीडीहाट, और मुंसियारी ब्लॉक मे स्कूलों की छुट्टी

मदर डेयरी ने घटाए दूध के दाम !

मदर डेयरी ने घटाए दूध के दाम !

GST रेट में बदलाव के बाद पनीर, घी, बटर, आइसक्रीम के दाम भी किए कम.

१. आज मदर डेयरी ने 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया गया है।

२. वहीं, दूध के साथ ही बाकी प्रोडक्ट्स में भी रेट कम होंगे।

कंपनी जीएसटी कटौती का फायदा आम लोगों तक पहुंचाने फैला लिया है।

हालांकि, आपको बता दें ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर टला इंडिगो विमान हादसा !

लखनऊ एयरपोर्ट पर टला इंडिगो विमान हादसा !

डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार, टेकऑफ के बाद उड़ी ही नहीं फ्लाइट.

  1. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया।
  2. विमान में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थेl

यहां दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो के फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत की वजह से टेकऑफ से पहले ही इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

शहीदों की धरती गाजीपुर के लाल सूर्यकुमार यादव

शहीदों की धरती गाजीपुर के लाल सूर्यकुमार यादव

जीत के बाद बोले कप्तान सूर्य कुमार यादव “हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता में खड़े हैं”, पाकिस्तान के खिलाफ जीत को किया भारतीय सेना बलों और शहीदों के परिजनों को समर्पित”, कहा यह जीत फैंस को जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट, भारतीय टीम ने नहीं मिलाया पाकिस्तान टीम के साथ हाथ

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित

भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने कई क्षेत्रों में हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर क्षेत्र के पास तवी नदी पर बने पाँच पुलों में से चौथा पुल नदी की तेज धारा में बह गया।

पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से 10 से अधिक यात्री ट्रेन सेवाएँ रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

प्रकृति से ज़्यादा ताकतवर कुछ नहीं

प्रकृति से ज़्यादा ताकतवर कुछ नहीं

यह है मनाली के पास रायसन नेशनल हाईवे पर लगे टोल बैरियर की तस्वीरें

प्रतिदिन यहां से हजारों गाड़ियों का आवागमन होता था

अब ब्यास नदी टोल बैरियर को लील चुकी है, और यहां हर तरफ केवल पानी का सैलाब नजर आ रहा है

इंसान प्रकृति को एक-एक दिन करके कई सालों तक छेड़ता रहता है फिर वही प्रकृति एक दिन में ही सब कुछ इकट्ठा छेड़कर इंसान का बनाया सारा बर्बाद कर देती है

यह सबक है, लेकिन लगता नहीं इससे हम कुछ सीखेंगे

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, यूपी-बिहार में भी आफत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उत्तराखंड में कई अहम सड़कें और हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हैं।

चीन ने माना भारत की लेजर मारक क्षमता का लोहा

चीन ने माना भारत की लेजर मारक क्षमता का लोहा

दुनिया में केवल 7 देशों के पास ऐसी ताकत

भारत की लेजर मारक क्षमता का लोहा चीन ने माना है।

भारत ने इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वीपन सिस्टम के तहत हाई पावर लेजर वेपन का परीक्षण किया जिसे चीन के सैन्य विशेषज्ञ ने उल्लेखनीय प्रगति बताया।

जन्म प्रमाण पत्र की जगह बनाया मृत्यु प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र की जगह बनाया मृत्यु प्रमाण पत्र

बिजनौर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक व्यक्ति ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन लापरवाही और सिस्टम की गड़बड़ी के चलते उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया गया |


मामला नजीबाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत तातारपुर लालू का है. यहां के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने नजीबाबाद निवासी अनुपम अग्रवाल का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया |


जैसे ही यह प्रमाण पत्र उनके घर पहुंचा, परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया. जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र देखकर घर में शोक जैसी स्थिति बन गई और सभी लोग हैरान रह गए…

दिल्ली की CM Rekha Gupta पर हमला

दिल्ली की CM Rekha Gupta पर हमला मामले में नया एंगल आया सामने, पुलिस ने गुजरात से आरोपी के एक दोस्त को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश खिमजी के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है क्योंकि उस पर पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है। पुलिस आरोपी के संपर्क में रहे दस लोगों पर भी नज़र रख रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हमले के बाद जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।