हैलो मैं विराट बोल रहा हूं
जिस कॉल को मजाक समझ रहा था गांव का लड़का वो असली में क्रिकेटर का निकला

गरियाबंद जिले में रहने वाले एक गांव के लड़के को अचानक विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों का फोन आने लगा। बाद में पता चला कि उसने जो नया सिम कार्ड लिया है, वह पहले क्रिकेटर रजत पाटीदार के पास था।



